← सभी रेसिपी

लोबिया करी

लोबिया करी

शाकाहारी · रात का भोजन

लोबिया करी, जिसे ब्लैक आईड पी करी भी कहते है, एक स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन है जिसे उबले हुए काले चने को गाढ़ी और खुशबूदार ग्रेवी में डालकर बनाया जाता है। यह लोबिया करी न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि प्रोटीन, फाइबर और अन्य आवश्यक तत्वों से भरपूर है।

सर्विंग
4 servings

सामग्री

  • 1 कप लोबिया (रोंगी)
  • 1 चम्मच अदरक, बारीक कटा हुआ
  • 2-3 लहसुन की कलियां, बारीक कटी हुई
  • 1 मध्यम आकार का प्याज, बारीक कटा हुआ
  • 2 मध्यम आकार के टमाटर, बारीक कटे हुए
  • ¼ चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1-2 चम्मच धनिया पत्ती, कटी हुई
  • 2-3 हरी मिर्च, कटी हुई
  • ½ छोटा चम्मच जीरा
  • ½ छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 2 चम्मच तेल
  • आवश्यकतानुसार नमक

एलर्जी-कारक

इस रेसिपी के एलर्जी-कारकों की जाँच अभी नहीं हुई है — हर सामग्री ख़ुद जाँचिए।

विधि

  1. लोबिया को रात भर या कुछ घंटों के लिए भिगो दें।
  2. लोबिया को पानी से निकाल कर धो लीजिये.
  3. प्रेशर कुकर में तेल गरम करें।
  4. जीरा डालें और भुनने दें।
  5. फिर कटा हुआ प्याज डालें।
  6. प्याज़ के पारदर्शी होने तक हिलाएँ और भूनें।
  7. कटा हुआ अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालें।
  8. अदरक और लहसुन की कच्ची महक जाने तक भूनें।
  9. फिर कटे हुए टमाटर डालें और मिलाएँ।
  10. इसके बाद सभी सूखे मसाले - हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालें।
  11. मसाले को धीमी आंच पर चलाते हुए तब तक भूनिए जब तक कि टमाटर नरम न हो जाएं और टमाटर-प्याज का मिश्रण पैन या कुकर के किनारों को छोड़ने लगे और आप देखें कि किनारों से तेल छूट रहा है।
  12. अब लोबिया या काले चने डालें। अच्छी तरह से हिलाएं।
  13. फिर 3 कप पानी डालें। नमक डालें और मिलाएँ।
  14. सिर्फ आधे घंटे के लिए भिगोने पर इसे 8 से 9 सीटी आने तक पकाएं। अगर आपने इसे रात भर या 2 से 3 घंटे के लिए भिगोया है, तो इसे पकने में कम समय लगेगा।
  15. लोबिया को चैक कीजिए लोबिया नरम होना चाहिए.
  16. लोबिया बीन्स के पक जाने के बाद, ग्रेवी को बिना ढक्कन के धीमी आंच पर पकाएं ताकि यह गाढ़ी हो जाए।
  17. लोबिया मसाला ग्रेवी को गाढ़ा करने के लिए आप कुछ पके हुए बीन्स को मैश भी कर सकते हैं।
  18. लोबिया मसाला ग्रेवी की कंसिस्टेंसी न तो पतली है और न ही गाढ़ी।
  19. अंत में धनिया पत्ती डालें और अंतिम बार चलाएं।

प्रति सर्विंग पोषण (अनुमानित)

कि.कैलोरी234
प्रोटीन5 g
कार्बोहाइड्रेट22 g
वसा15 g
संतृप्त वसा2 g
फाइबर7 g
चीनी4 g
अतिरिक्त चीनी—
सोडियम109 mg
पोटैशियम429 mg
कैल्शियम70 mg
आयरन3 mg

रेसिपी की सामग्री से अनुमानित; असल मान सामग्री और पकाने के तरीक़े से बदलते हैं।

इस व्यंजन की रोग-अनुसार उपयुक्तता क्लिनिकल समीक्षा में है; स्वीकृत होते ही दिखेगी।

यह भोजन-जानकारी है, चिकित्सकीय सलाह नहीं। किसी बीमारी से जुड़ी डाइट सलाह के लिए डॉक्टर या डाइटीशियन से बात कीजिए।